उत्तरप्रदेश न्यूज़21औरैया। ब्लॉक सहार की ग्राम पंचायत शहबाजपुर में 45 लाख रुपये के चेक से ऑनलाइन फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया है। रॉची से चेक ऑनलाइन क्लीरेंस के लिए औरैया शाखा में आया तो शाखा प्रबंधक ने 12 अगस्त को डीपीआरओ से संपर्क किया। इस पर डीपीआरओ ने चेक का भुगतान रोकने को कहा तथा ऑनलाइन भुगतान कराने वाले की डिटेल मांगी है
ग्राम पंचायत सहार में ग्राम निधि प्रथम से करीब 45 लाख रुपये के चेक से ऑनलाइन भुगतान रांची (बिहार) बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा औरैया में 12 अगस्त को भुगतान के लिए आया। ऑनलाइन भुगतान कराने वाले ठग द्वारा प्रधान और सचिव के फर्जी हस्ताक्षर व मुहर हू-ब-हू किए गए थे, लेेकिन जिला वाले औरैया के स्थान सहौल लिखा था।
इस पर शाखा प्रबंधक को शक हुआ। उन्होंने डीपीआरओ अष्ट कुमार त्रिपाठी से संपर्क किया। डीपीआरओ ने सहार ब्लॉक के एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान से संपर्क किया तो उन्होंने स्पष्ट इनकार किया। इस पर उन्होंने शाखा प्रबंधक को चेक के भुगतान पर रोक लगाने को कहा। उन्होंने शाखा प्रबंधक से ऑनलाइन भुुगतान कराने वाले की डिटेल भी मांगी है। डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव शिल्पा को ऑनलाइन ठगी कराने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know