Top News

दिबियापुर के राणानगर मुहल्ले में निर्माणाधीन पड़ा अधूरा नाला, जल निकासी की समस्या से परेशान हैं राणानगर के वाशिदें!

उत्तर प्रदेश न्यूज21 नवनीत गुप्ता
दिबियापुर:स्थानीय बेला मार्ग(पनवाड़ी राजमार्ग) पर नगर पंचायत द्वारा बनवाये जा रहे नाला निर्माण का कार्य तीन साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। राणानगर वार्ड में राठौर पुलिया से लेकर नगर सीमा के उत्तरी किनारे पर बनाये जा करीब दो सौ मीटर नाले का निर्माण वर्ष 2017 में शुरू हुआ था।जानकारी के अनुसार इस नाले के सौ- सौ मीटर के दो हिस्सों को बनबाने का ठेका मिला था।इस निर्माण कार्य में अग्रोहा धाम के सामने सम्बधित एक ठेकेदार ने तो अपना निर्माण कार्य पूरा कर दिया, जबकि राठौर पुलिया से लेकर रघुनाथ सिंह यादव के मकान तक बनने वाले बीच के हिस्से का काम आज तीन साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। नाला न बनने से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्लावासी सेवानिवृति जिला मुख्य पशु चिकित्साथिकारी डा० जीएम त्रिपाठी ने इस सम्बध में एक शिकायती पत्र नगर पंचायत अध्यक्ष समेत क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि राज्यमंत्री तथा कारागार राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री को भेजकर जल भराव से उठ रही सड़न और सक्रामक बिमारियों के फैलने
की आशंका जतायी है।वहीं वार्ड के पूर्वं सभासद अजय पोरवाल ने बताया कि उनके द्वारा किये गये प्रस्ताव पर तत्कालीन अध्यक्ष शीला गुप्ता ने नाले का निर्माण शुरु कराया था जिसमें बीच के हिस्से का निर्माण कार्य आज तक पूरा न होने से पूरे बेला मार्ग पर बने नाले गंदगी से बज ब
जा रहे हैं। उन्होने बताया कि बीते दिनों मिडिल स्कूल के बाहर जो नाला सफाई के दौरान सिल्ट निकाली गयी थी। वह आज तक नहीं उठायी गई जिससे बारिस के पानी के साथ वह वापस नाले में जा रही है। जिससे नाले दुबारा भरने की कगार पर है।इसलिए अधूरे पड़े नाले का निर्माण कराया जाए ताकि गंदगी से नगरवासियों को निजात मिल सके।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने