Top News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में लगा "कोरोना"परीक्षण शिविर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में लगा "कोरोना"परीक्षण शिविर

चिकित्सकों की टीम ने किए पचास लोगों के परीक्षण

घनश्याम यादव समाचार संपादक औरैया: बेला कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाये गए शिविर में पचास ग्रामीणों के "कोरोना"परीक्षण किए गए।।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना के चिकित्साधीक्षक डॉ बी पी शाक्य के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में लगाये गए शिविर में डॉ सिद्दार्थ,डॉ श्याम नरेश दुवे,डॉ संकल्प,डॉ पुष्पेंद्र सिंह,प्रभात अवस्थी,पिंकल,आकांक्षा त्रिपाठी,संजय यादव आदि चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्र के ग्राम बेला,नीमहार,नौसारा,भवानी पुरवा, जोहर,मलहौसी आदि के करीब पचास लोगों का "कोरोना' परीक्षण किया,इस दौरान क्षेत्र की आशा बहुओं ने भी सहयोग किया।।

      फ़ोटो: शिविर में परीक्षण करते चिकित्सक

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم