Top News

लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर औरैया पुलिस ने चलाया कार्यवाही का चाबुक

लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर औरैया पुलिस ने चलाया कार्यवाही का चाबुक

 
घनश्याम यादव औरैया: पुलिस अधीक्षक  औरैया सुश्री सुनीति के निर्देश पर जनपद में 
लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर  विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्यवाही का च चाबुक चलाया।।
उ0प्र0 सरकार द्वारा घोषित लाकडाउन एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहों,बाजारों आदि में पैदल गस्त कर लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की गई तथा लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।
  पुलिस अधीक्षक कार्यालय के टीम मीडिया प्रभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देशन में 
लॉक डाउन का उलंघन करने पर
63 दो पहिया वाहनो,08 चार पहिया वाहनों का चालान किया गया तथा लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 15 व्यक्तियों के विरुद्ध 04 अभियोग पंजीकृत किये गए तथा
 बिना मास्क के घूम रहे 53 व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही कर रु0 14400 वसूले गए।।
फ़ोटो: सुश्री सुनीति पुलिस अधीक्षक

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم