बिधूना:शिक्षक एम एल सी प्रत्याशी आगरा खण्ड दिनेश वशिष्ठ ने आज बिधूना डाक बंगले में बिधूना विधानसभा के सभी भाजपा मण्डल अध्यक्षों के साथ बैठक की ।
बैठक में तय हुआ कि सभी मण्डल अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रो में विधानसभा में शिक्षक वोटरों से मिलकर प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील करनी है। इसके लिए सभी का सहयोग लेना है जो भी आपके मण्डल में वरिष्ठ पदाधिकारी हों।
बैठक में जिला महामंत्री धीरेन्द्र सिंह गौर, कौशल राजपूत जिलामंत्री विकास गौर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष विमलेन्द्र सेंगर, मण्डल अध्यक्ष बिधूना कुलदीप कठेरिया, एरवा कटरा हरि नरायन तिवारी, सहार अशोक दोहरे, अछल्दा जितेन्द्र सेंगर, भानु ठाकुर, सुनील चौहान, वैभव कठेरिया, नितिन गुप्ता, अनूप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know