Top News

पुलिस अधीक्षक ने जनपद के थाना ऐरवाकटरा में किया अर्दली रूम

*किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर बख्शा नहीं जाएगा-सुश्री सुनीति:पुलिस अधीक्षक*
घनश्याम सिंह
औरैया:पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति द्वारा जनपद के थाना ऐरवाकटरा में अर्दली रुम किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को सक्रिय होकर कार्य करने की हिदायत दी।।
अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति द्वारा लम्बित विवेचनाओं की बारीकी से समीक्षा की गई,इस मौके पर  मौजूद पुलिस अधिकारियों को
पुलिस अधीक्षक ने शातिर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही व शीघ्र गिरफ्तारी व समय से गश्त,लंबित विवेचनाओं की जांच,कार्यवाही हेतु  आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये,क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री मुकेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी ऐरवाकटरा श्री अखिलेश जायसवाल सहित थाना ऐरवाकटरा के समस्त विवेचनाधिकारी मोजूद रहे। 
   फ़ोटो:

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم