Top News

कच्चे मकान की छत ढहने से, युवती दबी

कच्चे मकान की छत ढहने से, युवती दबी

औरैया |थाना क्षेत्र के गांव जुआ में घर के अंदर सो रही पच्चीस वर्षीय युवती के ऊपर कच्चे मकान की छत अचानक रात में गिर गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने युवती को मलबा हटाकर बाहर निकाल। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीती रात अचानक मौसम का मिजाज बदलने से तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। गांव जुआ निवासी जगदीश नारायण अपने कच्चे मकान के बाहर छप्पर में अपनी पत्नी तारा देवी व छोटी बेटी इंदु के साथ सो रहे थे। बड़ी लड़की मधु घर के अंदर कमरे में सो रही थी। बीती रात अचानक कमरे की छत गिर गई। जिससे मधु दब गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग आ गए और मलबे में दबी मधु को निकाल कर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार चल रहा है। गृह स्वामी जगदीश नारायण ने बताया कि गरीबी के चलते मकान नही बना पाए थे। गृहस्थी का सारा सामान दब कर बर्बाद हो गया है। लड़की का इलाज चल रहा है। अब उनके पास खाने पीने के लिए कुछ नही रह गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم