औरैया:जिले के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारी डीआईओएस से मिले। इस दौरान उनकी समस्याएं हल कराने की मांग की। साथ ही मंडल अध्यक्ष ने जिले के पदाधिकारियों की सूची भी सौंपी।
जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक कॉलेजों के कई कर्मचारियों की समस्याएं जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर लंबित हैं। उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। बुधवार को मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी डीआईओएस से मिले और लंबित समस्याएं जल्द निस्तारित कराने की मांग की। जिससे शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अपनी समस्या को लेकर बेवजह कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। संगठन के पदाधिकारी वित्त एवं लेखाधिकारी राहुल गौतम से भी मिले और उन्हें भी समस्याओं से अवगत कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर हल कराने की बात कही है। मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला ने जिला विद्यालय निरीक्षक को माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिले के नए पदाधिकारियों की सूची भी सौंपी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष के साथ माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष रामअवतार दिवाकर, जिलामंत्री राम अवतार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष उमेश कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विमलेश कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष आसाराम तिवारी, उप मंत्री कृष्ण पाल सिंह बघेल सहित संगठन के कई पदाधिकारी और शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know