Top News

बड़े भाई के हत्यारे छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

*बड़े भाई के हत्यारे छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा*
● *पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति व सीओ मुकेश प्रताप के निर्देशन में बेला थानाध्यक्ष पप्पू सिंह को मिली सफलता*
घनश्याम सिंह
समाचार सम्पादक
औरैया थाना क्षेत्र के ग्राम गैली में विगत दिवस बड़े भाई के हत्यारे छोटे भाई को हत्या में प्रयुक्त डंडे के
साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।।
विगत दिवस थाना बेला क्षेत्र के ग्राम गैली में नशे में धुत्त छविनाथ सिंह पुत्र किशन सिंह ने बड़े भाई  सिंहराज उम्र करीब 28 वर्ष की लाठियों से पीट कर हत्या कर दी थी,घटना की जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित,सीओ मुकेश प्रताप मौके पर पंहुचे और घटना का खुलासा कर हत्याभियोगी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे,इस पर  थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने मुखबिर की सूचना पर 
 आरक्षी विक्रांत,अभिषेक पटेल, वीरपाल
को भागने की कोशिस से पूर्व ग्राम छहरी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,पुलिस ने हत्याभियोगी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।।
फ़ोटो:कड़ी पुलिस सुरक्षा में जेल जाता भाई का हत्यारोपी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने