Top News

कानपुर: विकास दुबे के साथ पुलिस पर फायरिंग करने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

| उत्तरप्रदेश न्यूज़21 | Updated: 05 Jul 2020, 09:58:00 AM

विकास दुबे गैंग के एक सदस्य और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश से पुलिस टीमों ने कड़ी पूछताछ शुरू की है।

विकास दूबे और गिरफ्तार दयाशंकर अग्नहोत्री
   
हाइलाइट्स:
कानपुर में मुठभेड़ के दौरान विकास दूबे का साथी दयाशंकर अग्निहोत्री गिरफ्तार
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में घायल हुआ था दयाशंकर अग्नहोत्री
पुलिस ने पूर्व में घोषित किया था 25 हजार रुपये का इनाम, विकास दुबे का पता लगाने में जुटी है पुलिस
वक़्त नहीं है? हाइलाइट्स पढ़ने के लिए डाउनलोड ऐप

कानपुर कानपुर के विकरू गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले की वारदात में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार किया गया है। कानपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री को गिरफ्तार किया है।
दयाशंकर अग्निहोत्री पुलिस टीम पर हुए हमले के दौरान विकास के साथ था और पूर्व में उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। अग्निहोत्री को कानपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र में सुबह करीब पौने पांच बजे हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे को सल्यूट करने वाला कोचिंग संचालक किलकिल सचान गिरफ्तार


पुलिस ने असलहा किया बरामद
पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने दयाशंकर को एक इलाके में घेरकर सरेंडर करने के लिए कहा था। इस दौरान उसने पुलिस पर देसी तमंचे से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद जवानों ने भी उसपर फायरिंग की। इस ऐक्शन में दयाशंकर घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इस बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा और अन्य सामान बरामद किया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم