*महिला उत्पीड़न के कानून सुगम बनें*
■ *त्वरित कार्यवाही पर टप्पल थाना पुलिस की सराहना की*
घनश्याम सिंह समाचार संपादक
अलीगढ़:प्रख्यात समाजसेविका लक्ष्मी धनगर ने प्रदेश व देश में हो रहे महिला उत्पीड़न पर चिंता जताते हुए सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग की है।।
प्रख्यात समाजसेविका लक्ष्मी धनगर ने प्रदेश व देश में हो रहे महिला उत्पीड़न पर चिंता जताते हुए कहा कि आज घरों,दफ्तरों या अन्य किसी स्थान पर महिलाएं सुरिक्षत नहीं हैं,सरकार ने महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए कानून तो बनाये हैं पर किसी न किसी खामी के चलते कानून व्यवस्था का पीड़िताओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है, समाजसेविका ने बताया कि महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए सम्बन्धित
कानूनों को सुगम व सहज उपलब्ध योग्य बनाना चाहिए क्योंकि पीड़िताओं को लंबी अवधि तक न्यायालय दौड़ने की क्षमताएं नहीं होती हैं,समाजसेविका ने कहा कि महिला उत्पीड़न रोकने के लिए नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्णतयः प्रतिबन्ध लगाना होगा, उन्होंने बताया कि ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि शराब पीकर पति-पत्नियों को पीटते हैं,इससे घरों में कलह का वातावरण उतपन्न होता है,उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अभी हाल में अलीगढ़ का महिला उत्पीड़न का मामला सुर्खियों में आया जिसमें

अलीगढ के टप्पल थाना पुलिस व सम्बंधित पुलिस अधिकारियों ने सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपित व्यक्ति ओमप्रकाश पुत्र शिब्बू निवासी गाँव खेड़िया खुर्द निकट जट्टारी अलीगढ के विरुद्ध सुसंगत धाराओं मे कार्यवाही कर मानवता व संविधान मे प्रदत्त महिला के समानता के अधिकारों की रक्षा की है. पुलिस की कार्यवाही अत्यंत प्रशंसनीय है व वंदनीय है. उक्त वीडियो मे ओमप्रकश नामक व्यक्ति उदंडता कि सभी सीमाओं को पार करते हुए अपनी पत्नी को जानवरों की तरह निर्ममता से पीटता दिख रहा है, सामने भूमि पर पढ़े अबोध बच्चे की भी चिंता नहीं कर रहा है. यह रोंगटे खड़े करने वाला अमानवीय व अक्षम्य कृत्य था, ऐसे हैवान पति को पुलिस ने जेल भेज कर संविधान के अनुरूप महिला हित का कार्य किया है। ऐसी पुलिस की कार्यवाही से समाज मे महिलाओं के ऊपर अत्याचार करने वाले असामाजिक व्यक्तियों मे डर का भाव पैदा होगा व ऐसे अत्याचारों पर अंकुश लगेगा. मैं लक्ष्मी धनगर, समाजसेवी व पूर्व सांसद प्रत्याशी अलीगढ समस्त महिलाओं की ओर टप्पल पुलिस व जिले के सम्बंधित पुलिस अधिकारियों की भूरि भूरि प्रशंसा व सम्मान प्रकट करती हूँ व हृदय से आभार प्रकट करती हूँ. पुलिस ने वास्तव मे अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा से पालन किया है,
उन्होंने टप्पल थाना पुलिस की कार्यवाही का उदाहरण देते हुए कहा कि इस तरह महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों में सख्त कार्यवाही की जाएगी तो महिला उत्पीड़न अवश्य रुकेगा।।
फ़ोटो:वार्ता करतीं लक्ष्मी धनगर

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know