Top News

मार्ग दुर्घटना में मृत युवक का शव पैतृक गांव आते ही मचा कोहराम*

क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर:क्षेत्रवासियों ने परिजनों को बंधाया ढांढस*
       घनश्याम सिंह
औरैया : बेला क्षेत्र के ग्राम तिरकों गैली निवासी युवक की लुधियाना में एक मार्ग दुर्घटना में मृत्य हो जाने पर उसका शव गांव लाये जाने पर शोक की लहर दौड़ गयी।।
   निकटवर्ती ग्राम तिरकों गैली निवासी धीरेंद्र मिश्रा के बेटे अंशुल मिश्रा उम्र करीब 26 वर्ष की दो दिन पूर्व लुधियाना(पंजाब)में एक मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी,इसके बाद सूचना मिलने पर परिजन दिवंगत युवक के शव को गांव लाये तो परिजनों में कोहराम मच गया, जानकारी पाकर क्षेत्रवासियों उमेश चंद्र शुक्ला,शांतिशरण अग्निहोत्री,महेंद्र पाल पूर्व प्रधान,आशाराम द्विवेदी,युवा समाजसेवी व शाखा प्रबंधक सहारा इंडिया संजीव कुमार  शुक्ला,रवि पाल, एडडवोकेट अतुल कुमार तिवारी ने दुःखी माता-पिता,ताऊ राजेन्द्र बाबू मिश्रा आदि को ढांढस बंधाया।।
फ़ाइल फोटो:मृतक

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने