उत्तर प्रदेश न्यूज21 नवनीत गुप्ता
दिबियापुर: विकासखण्ड भाग्यनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर बेनी में इंचार्ज प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार को क्वांरटीन सेंटर दिबियापुर में लगा देने से एकल विद्यालय में ताला लग गया है।शिवकुमार,रामू एवं रमेश आदि ग्रामीणो ने बताया कि विद्यालय बदं होने से आठवीं तक के उत्तीर्ण छात्रों की टीसी नहीं मिलने से परेशानी हो रही है।वहीं प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि वह बीते16 जून से सरस्वती विद्या मंदिर स्थित सेटरं में लगे हुए है। जिससे छात्रों को काफी मुसीबत का सामना पड़ रहा है। वहीं एक जुलाई से पहले उन्होनें विद्यालय खुलने के सम्बध में खण्ड शिक्षा अधिकारी भाग्यमगर और उपजिलाधिकारी औरैया को पत्र भेजकर सरस्वती विद्या मंदिर से कार्यमुक्त किये जाने का अनुरोध किया था लेकिन उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा अभी तक कोई सुनवाई नही हुयी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know