Top News

नहर पुल पर गड्ढ़े, हादसे के इंतजार में पीडब्लूडी ख़ामोश!

     उत्तर प्रदेश न्यूज 21 नवनीत गुप्ता
दिबियापुर:स्थानीय नहर पुल के ठीक ऊपर काफी बडे बड़े गड्ढ़े हो जाने से जर्जर पुल पर अनहोनी की आशंका होने लगी है। औरैया कन्नौज बेला रोड पर पड़ने वाला यह स्टेट हाइवे 21 पर  पुल करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना है। और इसकी मियाद भी खत्म हो गयी है ।इस पुल से जलौन झाँसी की तरफ से सैकडों भारी वाहन (ट्रक,कंटेनर)इत्यादि का  कन्नौज और फर्रूखाबाद की ओर आते जाते हैं ।जिससे इस पुल पर ओवरलोड मौंरगं ,गिट्टी लदे भारी वाहनों की काफी आवा जाही है।वहीं से निकली नगर पंचायत की पानी की लीकेज पाइप लाइन ने  पूरी कर दी। जिससे सुबह शाम सैकड़ों लीटर पानी बहकर पुल के ऊपर सड़क को खराब कर रहा है।इस सम्वध में स्थानीय सभासद एवंअपना दल (एस) महिला मंच की जिला उपाध्यक्ष मालती देवी बाथम व समस्त नहर बाजार के लोगो ने कई बार लीकेज पाइप लाइन को दुरस्त कराने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी से शिकायत की।परन्तु शिकायत सुन तो लेते है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहनों के आने जाने से प्रतिदिन भारी भरकम जाम भी लगा रहता है।ऐसे में अगर कोई एक्शन नहीं लिया गया तो बड़ी घटना होने की आशंका रहेगी। इसलिए नगर पंचायत और पी डब्लू डी को हो रहे गड्डे व पाईप लाईन का जल्द से जल्द उपाय करना चाहिए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने