ब्यूरो चीफ:- मनोज तोमर उत्तर प्रदेश न्यूज 21
गौतम बुध नगर '- दादरी एनटीपीसी भारत सरकार की श्रमिक विरोधी नीति के विरोध में आज दिनांक 10 जून 2020 को शोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए एन टी पी सी दादरी गेट नम्बर एक के सामने एन टी पी सी मजदूर संघ दादरी बी० एम० एस० द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। भारतीय मजदूर संघ केन्द्र के आह्वान पर "पब्लिक सेक्टर बचाओ देश बचाओ " के तहत सरकार द्वारा पब्लिक सेक्टर में डिसइन्वेस्टमेंट, सार्वजनिक उद्योगों का निजीकरण एवं निगमीकरण करने एवं सरकारों द्वारा केंद्रीय श्रम कानूनों को मनमानी ढंग से निरस्त आदि कई ज्वलंत मुद्दों पर धरना प्रदर्शन किया गया। आज के धरना प्रदर्शन में एन टी पी सी मजदूर संघ के महामंत्री श्री दिनेश कुमार सिंह,भारतीय मजदूर संघ गौतम बुद्ध नगर के जिला मन्त्री अमर कान्त सिंह के अलावा योगेन्द्र कुमार,जे पी राम, अनिल कुमार सिंह,एस सी शर्मा,राज कुमार,राम जतन,अवनीश प्रताप सिंह ,ओमबीर,सूरज, आदि ने शोसल डिस्टेन्स एवं सेनिटाइजेशन का ध्यान रखते हुए प्रदर्शन में शामिल रहे।धरना के पश्चात एन टी पी सी दादरी के समूह महाप्रबंधक सी शिव कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know