नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21
दिबियापुर:-कस्बा दिबियापुर के स्थानीय वीजीएम डिग्री कालेज महाविद्यालय दिबियापुर में स्थित उप डाकघर दिबियापुर मंड़ी में शुक्रवार को यहाँ कार्यरत ग्रामीण डाक सेवक पद पर कार्यरत हृदयनारायण चौबे को सेवा निवृत होने पर भाव भीनी विदाई दी गयी।इस मौके पर डाकघर के एस पी एम चन्द्रपाल समेत पंजाब नेशनल बैंक के स्थानीय शाखा प्रबंधक सतीश कुमार सिहं एवं डाक घर के बचत अभिकर्ता अजय पोरवाल(पूर्व सभासद राणा नगर दिबियापुर), आलोक तिवारी ,प्रमोद प्रजापति व रश्मि तिवारी आदि ने सेवानिवृति हुये जी डी एस को माल्यार्पण कर उन्हें शाल ओढाया गया।सभी ने उनकी बेहतर सेवाओं की सराहना करते हुये उन्हें स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित भी किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know