Top News

पहली जुलाई से मास्टर साहब को जाना होगा स्कूल

पहली जुलाई से मास्टर साहब को जाना होगा स्कूल

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 औरैया:सरकारी प्राइमरी स्कूल एक जुलाई से खुल जाएंगे, लेकिन अभी केवल शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को स्कूल आना होगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद का आदेश बीएसए को मिल गया है उन्होंने कहा है कि एक जुलाई से शिक्षक व प्रधानाध्यापक स्कूलों में मौजूद रह कर जरूरी काम पूरे करें। इसमें सबसे पहले शारदा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करना है। दीक्षा ऐप के जरिए शिक्षकों को अपना प्रशिक्षण भी पूरा करना है। राज्य सरकार द्वारा विकसित आधारशिला, ध्यानाकर्षण और प्रशिक्षण संग्रह का प्रशिक्षण भी प्रस्तावित है। इसका प्रशिक्षण 20 जुलाई से खंड शिक्षा अधिकारी 25-25 शिक्षकों का बैच बना कर देंगे। शिक्षकों को इस बीच बच्चों तक किताबें पहुंचाना और यूनिफार्म बनवाने का काम भी पूरा करना है। सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की नाप का यूनिफार्म बनाया जाता है। समर्थ ऐप के जरिए दि

व्यांग बच्चों का नामांकन एप पर किया जाना है। इसके लिए शिक्षकों को गांवों व मजरों में घूम कर ऐसे बच्चों को ऐप पर पंजीकृत करना है। इनके लिए शैक्षणिक योजना तैयार करना है। मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध ब्यौरों का सत्यापन और यू डायस डाटा को भी सही करने का काम इस बीच किया जाएगा। बीएसए एसपी सिंह ने बताया कि पत्र प्राप्त हो गया है। सभी शिक्षकों को पहली जुलाई से स्कूल अनिवार्य रूप से जाना है। कायाकल्प के बारे में जानकारी मुहैया करानी होगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم