ब्यूरो चीफ:-मनोज तोमर उत्तरप्रदेश न्यूज21
गौतम बुध नगर:-दनकौर आज दिनांक 5 जून दिन शुक्रवार को किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की मौजूदगी में गांव अटटा गूजरान में विजेंद्र सिंह नागर की बैठक पर मीटिंग का आयोजन किया इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा हम गांव गांव जाकर जन जागरण अभियान चलाकर लोगो को जागरुक कर रहे है पिछले दिनों ताजा आये हाईकोर्ट के आदेश को लेकर किसानों में रोष है इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सैकेटरी ने कहा की किसानों से जमीन यमुना प्राधिकरण ने ली है 80% किसानो को प्राधिकरण ने मुआवजा वितरण कर दिया है 20 % किसानो की ज़मीन प्राधिकरण ने जेपी को फ़ार्मुला रेस ट्रक के लिए दी थी उन किसानों को प्राधिकरण ने 64.7% मुआवजा वितरण नही किया किसानो के साथ एक ही जिले में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है 2013 से किसानो को 64.7% मुआवजा की लडाई किसान लड रहे है किसान प्राधिकरण से आर पार की लडाई लडेगा जल्द ही बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा इस मौके पर सोरन प्रधान,रमेश कसाना,देशराज नागर,छोटू प्रधान,जतन सिंह थानसिह मुखिया,नेहपाल,हिममत सिह,चतरू नागर ,बिरमपाल नागर,बिकरम नागर,सतीश कनारसी,बिजेंद्र नागर कृष्ण नागर,सुमित चपरगढ,सुरेश नंबरदार,ओमबीर नागर आदि लोग मौजूद रहे
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know