उत्तर प्रदेश न्यूज़21
खान पुर औरैया:- आज दिनांक 05.06.2020 को पुलिस अधीक्षक औरैया सुश्री सुनीति द्वारा नव निर्मित यातायात पुलिस सहायता बूथ खानपुर चौराहा थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया में फीता काटकर उद्धघाटन किया गया तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये जिससे आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को निगरानी करने में सहायता मिलेगी, जिसमें जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री कमलेश दीक्षित, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ यादव, यातायात प्रभारी श्री श्रवण कुमार तिवारी व अन्य अधिकारी/कर्मगण उपस्थित रहे । इस दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षरोपण किया गया तथा सभी से अपील की गयी कि वृक्ष हमारी अमूल्य निधि है हम सभी को वृक्ष लगाकर इनकी सुरक्षा करनी चाहिये । अधि0/कर्म0गणो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know