Top News

फारेन्सिक टीम लखनऊ द्वारा घटनास्थल का किया निरीक्षण!

उत्तर प्रदेश न्यूज21 ब्यूरो रिपोर्ट
 औरैया:-/:दिनांक 23.06.2020 को थाना दिबियापुर के अन्तर्गत ककोर बम्बा के पास प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री राजेश चौधरी व अपर जनपद न्यायाधीश श्री रामनेत की के वाहन पर अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा किये गये हमले की घटना की संवेदनशीलता के द्रष्टिगत कानपुर फारेंसिक टीम की जांच के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला से साइंटिस्ट श्री हाकिम सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा वाहन चालक से वाहन को कल की घटित घटना के आधार पर वाहन को चलाकर पुनरावृत्ति कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान थाना दिबियापुर व कोतवाली औरैया की पुलिस मौजूद रही।  जब अपर जिला जज राजेश चौधरी व अपर जिला जज रामनेत एक ही गाड़ी पर सवार होकर कोर्ट जा रहे थे। मामला दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर बंबा के पास का है। अचानक गाड़ी पर पत्थर से हमला हुआ, इसके बाद तेज आवाज के साथ गाड़ी का शीशा टूट गया। ड्राइवर ने गाड़ी भगाई तो अज्ञात लोगों ने कुछ दूर तक गाड़ी का पीछा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है। वादी  अपर जिला जज राजेश चौधरी ने अज्ञात शकशुबा पत्रावली 111 /16 किसी पक्षकार  नाम पता अज्ञात के खिलाफ धारा 332 ,353,427,186 आईपीसी के दर्ज रिपोर्ट में बताया की वर्तमान में  रामनेत अपर जिला जज एफटीसी प्रथम के न्यायालय में सत्र परीक्षण संख्या 111 /2016 सरकार बनाम राजकुमार एवम 4 अन्य नामजद सहित अंतर्गत धारा 302 /149 /148  भारतीय दंड सहित थाना औरेया जनपद औरेया की पत्रावली बहस के स्तर में चल रही है पत्रावली में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दिन-प्रतिदिन की कार्रवाई की जा रही है इस पत्रावली को निस्तारित किए जाने में पक्षकारों द्वारा अत्याधिक व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा था एवं हर संभव प्रयास किया जा रहा था पत्रावली का निस्तारण ना हो सके इस बात की आशंका है कि राम नेता पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एचपीसी की पत्रावली प्रथम औरैया द्वारा इस पत्रावली के निस्तारण में किए जा रहे प्रयास से क्षुब्ध पत्रावली के किसी पक्ष कार द्वारा यह हमला किया जाना या करवाया जाना प्रतीत होता है ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने