Top News

प्यार के चलते युवक ने किया कुछ ऐसा जानकर रह जायेंगे दंग!

                  उत्तर प्रदेश न्यूज21
बिजनौर। यूपी के बिजनौर में एकतरफा प्यार के मामले में युवक ने एक युवती की शादी तय होने से नाराज होकर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी
युवक इस युवती से एकतरफा प्यार करता था और 10 जून को युवती का निकाह होने जा रहा था, जिससे नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप गुप्ता के अनुसार मंडावर थाने के तहत आने वाले गांव इनामपुरा में शनिवार दोपहर को युवक मरगूब ने एक युवती के घर में घुसकर उस पर चाकू से तीन बार वार किए। उन्होंने बताया कि उसने बाद में खुद को चाकू मार कर घायल कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया, जहां देर रात युवती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मरगूब इस युवती से एकतरफा प्यार करता था और 10 जून को युवती का निकाह होने जा रहा था, जिससे नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने