उत्तर प्रदेश न्यूज21
एरवाकटरा औरैया:-रविवार को थाना ऐरवा कटरा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तेज रफ़्तार से आ रही 2 बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी दोनों बाईको के चालक कमल और सचिन की मौके पर मौत हो गई, मामला बड़ा दिलचस्प ये है की दोनों ने हेलमेट भी पहन रखा था इसके बावजूद नहीं बच सके! हादसा इतना बड़ा था की जिसने भी देखा दंग रह गया, हादसा देखने वाले सदमे में आ गये, दोनों मृतक कमल और सचिन एरवाकटरा थाना क्षेत्र के निवासी है! मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम को भेज दिये जबकि घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जंहा चिकित्स्कों ने दोनो घायलों की हालत में सुधार न देख सैफई रेफर कर दिया, घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया! दर्दनाक हादसा एरवा कटरा थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने बताया "बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हुई है जिसमे कमल और सचिन की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो गंभीर घायलों को सैफई एडमिट किया गया है" फिलहाल देर शाम तक परिजन थाने कोई तहरीर देने नहीं पहुंचे है !
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know