उत्तर प्रदेश न्यूज21
बिधूना ओरैया:-जिले में कोविड-19 के संक्रमण के चलते पुलिस ने लाॅकडाउन का उल्लंघन, बिना मास्क लगाए घूमने वालों, मानक से अधिक सवारियां बैठाने वालों खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिना मास्क घूमने वाले 210 व्यक्तियों से 26,660 रूपया जुर्माना वसूला गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार की शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलाये गये विशेष चैकिंग अभियान के दौरान लाॅकडाउन उल्लंघन/बिना मास्क घूमने/दो पहिया/चार पहिया वाहनों में मानक से अधिक सवारी बैठाने व नियमों का उल्लंघन करने के मामले में जहां 37 व्यक्तियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है वहीं 290 दुपहिया व 20 चार पहिया वाहनों का चालान करने के साथ 05 वाहनों को सीज किया गया है। इसके अलावा बिना मास्क लगाये घूमने वाले 210 व्यक्तियों से 26,660 रूपया जुर्माना वसूलने के साथ मास्क लगाये रखने की सख्त हिदायत के साथ जाने दिया गया है।सहार में चौकी प्रभारी दिनेश शंकर चतुर्वेदी एवं उनके स्टाफ सिपाही अजय,सिपाही प्रवीन ने बिना मॉस्क लगाए 10 व्यक्तियों से 1000 रु जुर्माना वसूला,एवं चार दोपहिया वाहनों के चालान काटे।
तथा चौकी प्रभारी ने बिना मॉस्क के व्यक्तियों को दोबारा बिना मॉस्क के मिलने पर 250 रु जुर्माना वसूलने के साथ ही धारा 88 में कार्रवाई करने की हिदायत थी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know