गौरव सिंह उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
गाजियाबाद:-मोदीनगर बेगमाबाद में एक 19 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध अवस्था में बिल्डिंग की चौथी मंजिल के एक बाथरूम में लटका मिला घटना की जानकारी होते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार एव थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर मौके पर पहुच गए। पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया युवती मुरादनगर की रहने वाली है। लेकिन काफी समय पहले युवती के पिता इकबाल की मौत हो गयी जिसके बाद युवती बचपन से ही बेगमाबाद में अपनी मौसी के यहां रह रही थी। पुलिस हर बिन्दुओ पर गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों का पता चल पाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know