*उत्तर प्रदेश न्यूज21*
औरैया:-सर्व समाज सेवा समिति, औरैया में हाइवे पर हुए वीभत्स सड़क हादसे में मजदूरों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करती है तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं।
समिति के अध्यक्ष विकास जादौन ने कहा कि," औरैया में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है । सरकार मजदूरों की सहायता हेतु गंभीरता से विचार करते हुए कार्य करे तथा ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए साथ ही घायलों के इलाज व पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता एवं बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार, केन्द्र सरकार लें ।
समिति के उपाध्यक्ष विवेक पांडेय व राहुल चौहान भुवन सिंह व जितेंद्र सिंह ने कहा कि," कोरोना वायरस महामारी के चलते मजदूरों को जगह-जगह पर अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में इस तरह की दुखदाई घटना हम सभी की पीड़ा को और अधिक बढ़ाने वाली है । समिति सरकार से माँग करती है कि मजदूरों को बसों व ट्रेनों के माध्यम से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराए जिससे मजदूर पैदल चलने को मजबूर न हो। समिति माँग करती है कि सरकार मजदूरों की समस्याओं पर ध्यान दे तथा इस घटना की निष्पक्षता से शीघ्र जांच करवाना :-
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know