Top News

बीएसएफ जवान राम सिंह पाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया।

*उत्तर प्रदेश न्यूज 21 - संवादाता - नवनीत गुप्ता दिबियापुर(औरैया)*
दिबियापुर:जनपद औरैया के थाना दिबियापुर में अतुल पेट्रोल पम्प के सामने औरैया रोड पर बीएसएफ के जवान रामसिंह पाल का परिवार रहता है।जिनका देहांत जम्मू में हो गया था। आज 16/05/2020 को उनके निज निवास पर BSF के जवान पार्थिव शरीर को ले जाया गया। जिसे देखकर परिवार वालों का रो रोंकर बुरा हाल है। उनके पैतृक ग्राम अजमतपुर में उनको अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। बता दे सरहद पर तैनात श्री रामसिंह पाल पुत्र रामदयाल सिंह पाल जम्बू में दे देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। जब उनके शरीर को पैतृक गांव मे ले जाया गया तो शहीद जवान को देखने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।साथ में सेना के  जवानो ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की।शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग  एकत्रित हुए।शहीद जवान के घर पर थाना पुलिस दिबियापुर के साथ उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم