Top News

समय के साथ हाथों को भी सैनिटाइज करेगी यह Hand care watch, पहननेे में भी है आसान जानिए ख़बर में

समय के साथ हाथों को भी सैनिटाइज करेगी यह Hand care watch, पहननेे में भी है आसान जानिए ख़बर में

newimg/12052020/12_05_2020-watcahsanews-i_20263732.jpg

【उत्तरप्रदेश न्यूज़21]। Coronavirus के दौर में घर से बाहर जाना है और हाथों को सैनिटाइज रखने की भी चिंता है। हर वक्त जेब में सैनिटाइजर की बोतल रखना तो संभव नहीं है। ऐसे में घबराने की जरूरत ही नहीं है। सुनाम के 25 वर्षीय युवक ने एक ऐसी कलाई घड़ी (Wrist watch) Hand care watch तैयार की है, जो न केवल समय बताएगी, बल्कि घर से बाहर आपके हाथों को सैनिटाइज रखने की सुविधा भी प्रदान करेगी। बेशक यह बात अटपटी लगे, लेकिन सुनाम के मानिक ने यह घड़ी तैयार की है, जिसमें 10 एमएल सैनिटाइजर भरा जा सकता है और जरूरत अनुसार कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई करने वाले मानिक गोयल ने बताया कि आज के समय में घर से बाहर जाने पर कोरोना के संक्रमण से बचाव रखना बेहद जरूरी है। हर जगह पर हाथ कहीं न कहीं छू जाते हैं, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण में आने से खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हाथों को सैनिटाइज रखना बेहद जरूरी है, लेकिन हर वक्त सैनिटाइजर की बोतल को साथ रखना संभव नहीं है। इसी समस्या के समाधान के लिए उसके दिमाग में अपनी घड़ी को मोडीफाई करने का विचार आया। जिस घड़ी का वह अक्सर अपनी कलाई पर बांधता था, उसके ही उसने सैनिटाइजर कंटेनर से लैस कर लिया है। मानिक ने इस घड़ी को हैंड केयर वॉच का नाम दिया है।

तीन दिन में बनाई घड़ी, डायल को दबाने पर निकलता है सैनिटाइजर

मानिक ने बताया कि उसने यह घड़ी तीन दिन में तैयार की है। घड़ी के डायल को खोलकर उसके नीचे एक कंटेनर फिट किया है। कंटेनर में दस एमएल तक सैनिटाइजर भरा जाता है। इसके किनारे पर नोजल लगाई गई है और डायल को दबाने के लिए एक जैक लगाया गया है। डायल को दबाने से कंटेनर में भरे सैनिटाइजर की एक बूंद घड़ी से बाहर नोजल के जरिये हाथ पर गिरती है, जिससे हाथों पर मसलकर दोनों हाथों को सैनिटाइज किया जा सकता है। इस घड़ी को तैयार करने में सारी सामग्री घर पर पड़े सामान से ही इस्तेमाल की गई है।

मानिक ने पेटेंट भी करवाया

घड़ी तैयार होने बाद उसे मानिक ने पेटेंट भी करवा दिया है। मानिक ने कहा कि हैंडकेयर वॉच लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है, क्योंकि सेहत विभाग लोगों को बार-बार अपने हाथों को धोने या सैनिटाइजर से साफ करने की सलाह दी जा रही है।

जल्द तैयार करेंगे एक और नई घड़ी

मानिक ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देजनर हर व्यक्ति को सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में सैनिटाइजर की सुविधा से लैस घड़ी हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, क्योंकि अधिकतर लोग घड़ी पहनकर रखते हैं। उसके द्वारा तैयार की गई घड़ी में बेशक अभी दस एमएल सैनिटाइजर भरने की ही क्षमता है, लेकिन वह जल्द ही एक और घड़ी तैयार करेंगे, जिसमें इसकी क्षमता 50 एमएल तक की जाएगी, ताकि कलाई पर बंधी खड़ी़ का भार भी अधिक न हो व इससे पहनना मुश्किल न लगे।

सरकार व प्रशासन दे सहयोग, तो तैयार होंगी ऐसी घड़ियां

मानिक ने सरकार व प्रशासन से अपील की कि सरकार अगर प्रोत्साहित करें तो एेसी घडि़यां तैयार करने के लिए नौजावनों को प्रशिक्षित भी कर सकती है, जिससे न केवल नौजवानों को रोजगार मिलेगा, बल्कि अाम लोगों की सुविधा के लिए घड़ियां भी तैयार की जा सकेंगी। 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने