उत्तर प्रदेश न्यूज21 रामप्रकाश शर्मा
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में ससुराली जनों ने एक युवती को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करते हुए मार डाला। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
जनपद चंदौली थाना मुगलसराय मोहल्ला हनुमान नगर चमरौटी निवासी जोमनी देवी पत्नी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री विमला 22 वर्ष की शादी विगत वर्ष कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में की थी। शादी के बाद से ही ससुराली जन उसकी पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह लोग उसकी पुत्री को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसी के चलते ससुराली जनों ने गत 15 मई 2020 को अपराह्न करीब 3 बजे उसकी ससुराल भाऊपुर में ही मार डाला। कोतवाली पुलिस ने आरोपित वकील पुत्र सुमित नरायन व रामकली पत्नी सुमित नरायन निवासी उपरोक्त के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know