दिहाड़ी पर काम करने गये युवक की करंट लगने से हुई मौत,परिजनो ने लगाया मारने का आरोप!

उत्तर प्रदेश न्यूज - 21 नवनीत गुप्ता
औरैया:सदर कोतवाली क्षेत्र के पढ़ीन दरवाजा निवासी सुरजीत दोहरे पुत्र कन्हैया लाल उम्र 40 वर्ष ।औरैया शहर के बहनटोला निवासी राम चंद्र शुक्ला के यहा नल बाथरूम फिटिंग के लिए गये थे।काम करते वक्त सुरजीत के हाथ में कंरट लग गया जिससे वह वहीं सुलझ गया। राम चंद्र शुक्ला ने तत्काल जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर आऐ तो डॉक्टर ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया।सुचना पर पहुचे सुरजीत के परिजन अस्पताल पहुचे। सुरजीत का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सुरजीत के परिजनो ने लड़ाई व झगड़े को लेकर दुश्मनी मान कर राम चद्रं शुक्ला पर जान से मारने का आरोप लगाया। पहुचें निझाई चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार मय फोर्स के जिला अस्पताल पहुचे। और पीड़ित परिजनो का समझा बुझा कर शांत कराया व तहरीर देने के लिए कहा।मगर परिजन आक्रोशित होकर एसडीएम औरैया को बुलाने व गिरफ्तारी की माग व न्याय के लिए शव को रोड पर ले जाने का प्रयास करने लगे। जिससे पुलिस ने काफी मशक्कत की तब परिजन शांत हुऐ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم