उत्तरप्रदेश न्यूज21। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बावजूद नियमों की अनदेखी करना लोगों को महँगा पड़ रहा है। संक्रमण फैलने की परवाह न करते हुए बिना मास्क लगाए घरों से बाहर निकलने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती बरती हीं हर थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा
विना वजह वाहन लेकर निकलने वालों की धरपकड़ जारी है। ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण को लेकर लागू किए गए लॉकडाउन में कुछ ढील दी गई थी ताकि लोगों को राहत मिल सके और उन्हें रोजमर्रा की जरूरत का सामान आसानी से उपलब्ध हो सके लेकिन ऐसा नहीं हुआ और लोग संक्रमण फैलने केे खतरे को नजरअंदाज कर घरों से बाहर निकलने लगे। ऐसी स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन द्वारा सख्त रवैया अपनाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बल सुबह से लेकर देर रात तक मुख्य मार्गों, चौराहों पर नजर रखे हुए है और हर आने-जाने वालों को रोककर सघन पूछताछ की जा रही है। उधर बाजार व सड़कों के अलावा पुलिस टीम द्वारा शहर में कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए गए क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है। इन सभी क्षेत्रों को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह बंद कर िदया गया है, उसके बावजूद घरों से बाहर निकलने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आ रही शराब लॉकडाउन के दौरान शहर की शराब दुकानें बद होने व ग्रामीण क्षेत्रो में दुकानें खुलने के बाद अब लोग नियम तोड़कर शराब लेने के िलए ग्रामीण क्षेत्रों में जा रहे हैं। इस स्थिति के चलते शहर से लगे ग्रामीण थाना क्षेत्रों की सीमाओं पर सघन चैकिंग शुरू कर दी गई और शराब तस्करों पर नजर रखी जा रही है।देखते ही इधर उधर गलियों के माध्यम से निकलने में सफल रहे। मौके पर एस आई मुलेंदे सिंह चौहान, रूपेश सो लंकी जी,सत्येंद्र कुमार जी आदि स्टाफ थाना दिबियापुर मौके पर मौजूद रहा!
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know