Top News

*गायत्री परिवार दिबियापुर ने सौंपी पीएम केयर्स हेतु एक लाख एक हज़ार की चेक।*

      उत्तर प्रदेश न्यूज - 21 नवनीत गुप्ता
    दिबियापुर:कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद हेतु गायत्री परिवार, शाखा दिबियापुर संस्था ने कल दिनांक 16/05/2020 को जिला समन्वयक डॉ0 हरी बाबू गुप्ता के नेतृत्व मे पीएम केयर्स आपदा राहत कोष हेतु "एक लाख एक हज़ार" रुपए की चेक अपर जिलाधिकारी(प्रशासनिक) श्रीमती रेखा एस चौहान को सौंपी।इस मौके पर राकेश भारतीय(प्रबंधक), राजू वर्मा, अमित कुमार व आलोक बाबू गुप्ता की उपस्थिति में चेक सौंपी गई। गायत्री परिवार की विभिन्न शाखायें इस आपदा मे पूरे देश मे शासन-प्रशासन व पीड़ितों की हर सम्भव मदद कर रही है। एडीएम श्रीमती रेखा एस चौहान ने गायत्री परिवार के इस प्रयास को खूब सराहा और अपील की इस संकट की इस घड़ी मे प्रत्येक सक्षम व्यक्ति/संस्था को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष मे अधिक से अधिक योगदान करना चाहिए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने