उत्तर प्रदेश न्यूज-21 नवनीत गुप्ता
दिबियापुर(फफूंद):फफूंद रेलवे स्टेशन पर रात्रि के समय श्रमिको को दिल्ली से आजमगढ़ जिले में श्रमिकों को लेकर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में बैठे श्रमिको ने फफूंद आउटर पर करीब सुबह 03 बजे के आसपास चेन पुलिंग कर दी।ट्रैक के पास केविन कि मड़ैया के ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 03 बजे अचानक ट्रैन खड़ी हुई। कुछ लोग ट्रैन से उतरकर भागने लगे। तो ट्रेन में मौजूद पुलिस स्टाफ ने भाग रहे श्रमिको को पकड़कर फफूंद जी आर पी एफ को सुपुर्द किया।चेन पुलिंग होने से ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर लगभग 15 मिनट तक खड़ी रही। गार्ड ने ट्रेन से उतरकर चेन पुलिंग हुए पाइप को सही किया। फिर ट्रेन को रवाना किया गया ।
इस संबंध में रात्रि में ड्यूटी कर रहे फफूंद स्टेशन पर कर्मचारियों ने बताया कि सुबह 3 बजे एक्सप्रेस की चेन पुलिग हुई थी।ट्रेन को बाद में गंतव्य के तरीके से रवाना किया गया। वहीं पकड़े गए 10 से 12 लोगो को फफूंद स्टेशन पर बैठाया गया है,जिनका बिबरण कुछ इस प्रकार है -1- प्रवेश कुमार पुत्र धर्मपाल 2-दिलीप कुमार पुत्र पातीराम 3- अरविंद कुमार पुत्र राजाराम 4- नरेंद्र कुमार पुत्र जयप्रकाश 5- चंदन,रामचंद्र पुत्रगण सुदामा 6- राम बहादुर पुत्र बाबूराम 7- प्रदीप कुमार पुत्र दयाराम 8-फूलचंद्र पुत्र केडा 9-अमरजीत पुत्र छोटेलाल 10-गुलशन कुमार पुत्र चन्द्रभान 11- निवासीगण जनपद रामपुर, तथा 12- प्रयांशु पुत्र गिरीश बाबू निवासी भद सान जिला औरैया है। इन सभी लोगो को रेलवे जी आर पी एफ पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।उक्त सभी व्यक्तियों को फिलहाल अभी फफूंद रेलवे स्टेशन पर बैठाया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know