Top News

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा नगर में भ्रमण किया गया व औरैया वासियों को बताया दुकानों को खोलने के शेड्यूल के बारे में!

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा नगर में भ्रमण व दिए कड़े निर्देश
आर्यन तिवारी उत्तर प्रदेश न्यूज21
 औरैया:-*आज दिनांक – 21.05.2020 को पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया सुश्री सुनीति, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के द्रष्टिगत जनपद में प्रभावी लॉकडाउन पर कोतवाली औरैया के अन्तर्गत आगामी पर्व ईद व जुमा की नमाज के द्रष्टिगत कस्बा खानपुर में पैदल गस्त कर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने, सामाजिक दूरी बनाये रखने व भीड़ एकत्रित न करने की हिदायत दी गई। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा अभी तक लॉकडाउन का सही से पालन करने पर कस्बा खानपुरवासियों का आभार व्यक्ति किया गया जिसकी वजह से कस्बा खानपुर रेड जोन से ग्रीन जोन में शामिल हुआ। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा नगर
 में भ्रमण किया गया जिसमें प्रत्येक औ रैया वासी को सूचित किया गया कि दु काने शाम 4:00 बजे तक खुलेगी व शाम7:00 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति अनावश्यक अपने घरों से बाहर नहीं निकलेगा, निकलने पर धारा 144 का उल्लंघन माना जिनके विरुद्ध बिधिक कार्यवाही की जाएगी।सभी मुस्लिम वर्ग के लोगों से अपील की गई कि कोरोना वायरस के चलते सभी लोग अपने घरों में ही रहकर जुम्मे की नमाज़ अदा करेंगे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने