कोरोना योद्धाओं पर नगर में बरसे फूल डॉक्टर, पुलिस, मीडिया कर्मियों व सफाई कर्मियों का किया गया स्वागत
फोटो परिचय lनगर पंचायत के सामने पुलिस कर्मियों का स्वागत करते लोग व सीएच सी दिबियापुर मे मेडिकल टीम पर पुष्प वर्षा कर रहे लोग
समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी
दिबियापुर । इस समय समूचे विश्व में कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है,जिसकी चपेट में आकर अनगिनत लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। ऐसे माहौल में बीमारी से बचने के लिए सरकार ने लॉक डाउन कर दिया है लेकिन अपनी जान की परवाह न करते हुए डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी पुलिस प्रशासन और मीडिया के लोग अपने फर्ज को अंजाम देने के लिए जी जान से जुटे हैं । इन योद्धाओं का हौसला बढाने के लिए नगर में लोग फूल बरसा रहे हैं और जगह-जगह सम्मान किया जा रहा है ।
ऐसे माहौल में जिस तरह ये योद्धा अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहे हैं उससे लोग इन्हे न सिर्फ सेल्यूट कर रहे हैं बल्कि इन पर फूल बरसा रहे हैं साथ ही कहीं कहीं इनका फूल मालाओं से स्वागत हो रहा है ।
सोमवार को नगर के व्यापारी मनोज पोरवाल सभासद धर्म पाल सिंह, बीनू चंदेल, टीटू राजावत, गगन गुप्ता ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला सहित सभी पुलिसकर्मियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव सहित स्वास्थ्य कर्मियों व नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर स्वागत किया । इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर सभी कर्मचारियों का सेवा भाव के लिए आभार व्यक्त किया । वहीं मीडिया कर्मियों मीडिया कर्मियों डॉ0 सत्यदेव राजपूत, अमित चतुर्वेदी, कुलदीप पोरवाल, , इरफान अहमद, प्रवीण राजपूत आदि का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know