*दो दिनों से सर्वर डाउन कंचौसी उप डाकघर का कामकाज ठप*
लोक डाउन में रुपये निकालने वाले ग्राहकों को हो रही है परेशानी
समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी
कंचौसी कस्बे में संचालित उप डाकघर की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। कम स्टाफ व सीमित संसाधन से जहां काम प्रभावित हो रहा है वहीं दो दिन से सर्वर डाउन होने से कामकाज ठप पड़ा हे। इस कारण कस्बे सहित आसपास के गांवो के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उप डाकघर में डाक संबंधी काम के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग पहुंचते हैं लेकिन सर्वर डाउन होने से कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। न तो लोगों के डाकघर में पैसे जमा हो पा रहे हैं और न ही निकल रहे हैं। अन्य कई कार्य भी सर्वर डाउन होने के चलते प्रभावित हो रहे हैं।
डाकघर पहुंचने वाले लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनका काम नहीं हो पा रहा है। लोक डाउन में डाकघर में जमा पैसे नहीं निकल पा रहे हैं। इस कारण मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। उप डाकघर में बीएसनल नही चलने से जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। सैकड़ों लोग यहां पर परेशानी झेल रहे हैं।
इस संबंध में उप डाकपाल साकेत पांडेय ने बताया दो दिनों से सर्वर की समस्या आ रही है कई बार बीएसनल के अधिकारियों को फोन से अवगत करवा चुके हैं लेकिन बीएसनल का कोई भी कर्मचारी अभीतक उप डाकघर नही आया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know