उत्तर प्रदेश न्यूज21 रामप्रकाश शर्मा
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौरा निवासी एक युवक सोमवार की सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर चढ़ा हुआ था। उसी समय वह अचानक पेड़ से नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे तुरंत निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे दोनों हाथों में फैक्चर बताते हुए रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौरा निवासी हनुमान 28 वर्ष पुत्र छोटे लाल सोमवार की सुबह करीब 9 बजे गांव के बाहर पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा था। उसी समय उसका अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजनों ने उसे आनन- फानन निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने एक हाथ में एक जगह तथा दूसरे हाथ में दो जगह फैक्चर हो जाने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know