Top News

कृषि राज्य मंत्री के पुत्र व पुत्र वधू कोरेना से राहत दिलाने के लिए जनता की कर रहे सेवा

क्रासर । सभी ने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की 
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी
दिबियापुर  ।  कोरोनावायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए 17  मई  तक लॉकडाउन लागू है। इस अवधि में गरीब, बेसहारा असहाय, मजदूर वृद्ध व्यक्तियों को किसी प्रकार की खाने में कठिनाई नहीं हो इसके लिए उप्र सरकार के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत की  ओर से लगातार दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में  भोजन ,राशन  का वितरण किया जा रहा है। व बचाव के लिए मास्क ,सेनेटाइजर भी दिए जा रहे है। 
बीते शनिवार  को  इसी कड़ी में दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अछल्दा ,  लुधौरा , चिमकुनी गावो 
 में  भोजन पैकिट ,मास्क ,सेनेटाइजर का वितरण  कृषि राज्य मंत्री के ज्येष्ठ पुत्र एडवोकेट  उमेश राजपूत  द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने  लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करने  व अपने अपने एंड्राइड मोबाइलों में आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करने का अनुरोध किया ।  उधर उनकी धर्म पत्नी प्रवक्ता भौतिक विज्ञान  संध्या राजपूत भी आरोग्य सेतु एप  ,दीक्षा  एप  और दूरदर्शन  स्वम  प्रभा  चैनल का  प्रचार प्रसार कर रही है जिससे अधिक से अधिक  बच्चो और  अभिभावकों  को  जानकारी हो सके ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने