Top News

दबंग प्रधान व लेखपाल की तानाशाही के आगे 30 से 40 किसानों में दिखा दहसत का माहौल* ।

संवाददाता :-रोहित सविता
उन्नाव मौरवां:-जनपद के अंतर्गत आने वाली विकासखंड हिलौली के ग्रामसभा संदाना में चल रहे मनरेगा कार्य मे प्रधान प्रतिनिधि के ऊपर ग्रामीणों किसानों ने लगाया दबंगई का आरोप लगभग 50वर्ष पहले बने मार्ग को प्रधान प्रतिनिधि ने अपने रिश्तेदारों के खेत में डालदिया और बगल में बनी नहरिया को पटवा कर बनवा रहे मार्ग नहरिया पटती देख ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था ग्रामीणों के क्षेत्रों तक  जाने का चकरोड 500 वर्ष पूर्व हुई चकबंदी में अधिकारियों द्वारा निकाला गया था जिसके एक तरफ तेज नारायण पुत्र श्री अयोध्या प्रसाद का खेत  तथा दूसरी ओर तालाब से सिंचाई की नाली लगभग  200 से 300 वर्ष पुरानी है  इस चकरोड व नाली को वर्तमान प्रधान के पिता श्री शिव सहाय द्विवेदी  व दबंग प्रधान ने यह कहकर रुकवा दिया कि चकरोड खेत में है जो मौजूदा भू नक्शे के अनुरूप नाली पाटकर बनेगा और कार्य रुकवा दिया । वही मौजूद ग्रामीणों द्वारा  बताया गया कि इस नाली से संदाने के मजरे ग्राम बकरी बरियार गंज जो दलित बस्ती है वहां  से बरसात का  पानी भी निकलता है दबंग प्रधान जी व उनके पिता दोनों कह रहे हैं कि  जब गांव डूबेगा तब नाला खुलवाया जाएगा  अगर  इन  दबंगों द्वारा  इसी तरह बार-बार  सरकारी धन का दुरुपयोग  किया जाएगा  तो  आने वाले समय में  भ्रष्टाचार  और भी  बढ़ जाएगा  इनको शासन और प्रशासन की कोई परवाह नहीं  यह अपने आप को  खुद शासन और प्रशासन समझ बैठे हैं वही ग्रामीणों ने मीडिया से बताया कि अगर  दबंग प्रधान प्रतिनिधि द्वारा नहरिया को खुदवाकर बगल से 50 वर्ष पहले बने मार्ग को नही बनाया गया तो हम अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाएंगे हम प्रार्थी गणों को उक्त परेशानी से बचाया जाए और चकरोड व नाली दोनों को बनवा कर जैसा 50 वर्षों से था यथावत निर्माण करवाने की मांग की गई*।
*प्रार्थी गण, गणेश तिवारी पुत्र परमसुख अनिल तिवारी ,प्रभाकर तिवारी ,कौशल किशोर तिवारी दयाशंकर तिवारी ,करुणा शंकर तिवारी ,रवि शंकर तिवारी, प्रेम नारायण ,राज नारायण तिवारी, ललिता दीक्षित, ईश्वर दिन गुरुप्रसाद ,उदित नारायण तिवारी, सहित चार दर्जन ग्रामीण जोकि लगभग डेढ़ सौ बीघे जमीन में आने जाने का रास्ता हैं*।

*विस्तृत जानकारी के लिए बने रहिये संवाददाता  रोहित कुमार सविता उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21 के साथ*

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم