अमित चतुर्वेदी
औरेया । रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम मिश्र ने औरेया डीएम अभिषेक सिंह मीणा, सीएमएस लाखन सिंह,
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र नाथ व कई अन्य कोरोना फाइटर्स को माला पहनाकर व पत्रक भेंट करके सम्मानित किया व इस महामारी में उनकी कर्मठता के लिए आभार प्रकट किया । साथ ही उन्होंने शहर में जरूरतमंद लोगों को राशन, मास्क व सैनिटाइजर वितरित कर लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया तथा सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक किया। साथ में वितरण में
सहयोग हेतु जिला महामंत्री भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, सभासद राहुल गुप्ता, दीक्षांत गुप्ता, रजत दीक्षित दीक्षित, सोनू सोनी मौजूद रहे। उधर लॉक डाउन की कसौटी में जहां जनपद भर कराह उठा है वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष इसमें कोई भी कोर कसर छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। वह लगातार जिला प्रशासन के अलावा गरीबों की मदद करने के लिए भी जुट गए हैं। शनिवार को जिला पंचायत
अध्यक्ष दीपू सिंह ने पंचायत निधि से मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपये जमा किए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने बचे हुए कार्यकाल का वेतन भी मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किए जाने की घोषणा कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने रविवार को 68 सफाई कर्मियों को राशन वितरित किया। इसके अलावा उन्होंने उन्हें मास्क व सैनिटाइजर देकर उनके ऊपर फूल वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि लॉक डाउन में पूरा देश बंद है तो यह गरीब जनता किसके सहारे जीवित रहेगी। उन्होंने कहा वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि जनपद में कोई भी गरीब भूखा न सोए। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगे सफाई कर्मियों का हाल-चाल लेकर उन्हें भी राशन मुहैया कराएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शहर में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों की मदद नगर पालिका प्रशासन को करनी चाहिए। मगर नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने सफाई कर्मियों से हाल-चाल जानकर उनकी अन्य
समस्याओं का भी निस्तारण कराए जाने की बात कही है। उन्होंने सफाई कर्मियों से अपील की कि वह अपना कार्य पूरी निष्ठा व मेहनत से करते रहे और उन्हें जो भी आवश्यकता हो वह उनकी पूरी करने का हर संभव प्रयास करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह द्वारा वितरित किए गए राशन पाकर सफाई कर्मियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अध्यक्ष को आशीर्वाद देकर उनकी दरियादिली की सराहना की। राशन वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ राशन वितरण के दौरान मुख्य रूप से मधुपुर प्रधान छोटू, वीर सिंह राजावत, शिवम जादौन सहित एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे। वही कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड स्थित कखावतू कांशीराम कॉलोनी में रविवार को समाजसेवी लालजी शुक्ला ने गरीब , निराश्रित , बेसहारा लोगों को राहत सामग्री वितरित की है। इस दौरान उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी गरीब व्यक्ति को राशन सामग्री संबंधी कोई भी परेशानी हो तो वह उन्हें अवगत कराएं , उसकी वह तत्काल प्रभाव से मदद करेंगे, वैसे वह स्वयं जानकारी होने पर गरीबों की मदद के लिए स्वयं पहुंचकर राशन सामग्री उपलब्ध कराने का काम करेंगे। उनका प्रयास होगा कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। ऐसे व्यक्ति की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे।

स्थानीय दिबियापुर रोड स्थित कखावतू कांशीराम कॉलोनी में नगर पालिका प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने रविवार को 405 आवासों में रहने वाले लोगों को राशन सामग्री 5 किलो आटा , 2 किलो चावल , 1 किलो अरहर की दाल , 1 किलो चने की दाल , 1 पैकेट सोयाबीन , 2 किलो नमक व 1 पैकेट लहिया का वितरण की है। वितरण में सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। आवास स्थित महिलाओं व बच्चो के द्वारा खुशी जाहिर की गयी , और सभासदगण मुकेश निषाद,रामू व त्रिवेदी के अलावा उनके सहयोगीगण लल्ली तिवारी,क्षअनिल अवस्थी, गौतम शुक्ला, मनोज मिश्रा, छुन्ना मिश्रा, मोनू दीक्षित, बब्लू शुक्ला, कन्हैया अवस्थी, गोपाल अवस्थी, रानू तिवारी, छोटे लल्ला, कल्लू यादव व अन्य साथीगण के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
कॉलोनी में कई लोगो ने लालजी भईया जिन्दाबाद के नारे भी लगाये। राशन सामग्री वितरण के दौरान समाजसेवी श्री शुक्ला ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार के अलावा जनपद के प्रशासन की अपने अपने घरों में रहकर मदद करनी चाहिए जिससे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव हो सके श्री शुक्ला नहीं कहा कि यदि किसी को घर से निकलना हो तो वह मास्क अलवार रूप से लगाई तथा अपने हाथों को साबुन से धुलता रहे। तभी कोरोना वायरस को हराया जा सकता है। सहायल प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब व असहाय परिवारो में घर घर जाकर रविवार को भोजन वितरण किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास गौर के सहयोग से और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सहायल मण्डल महामंत्री अरबिन्द मिश्रा उर्फ सोनू ने बूथ स्तर तक भाजपा बालेंटियर बनाकर इस महामारी से पीड़ित दैनिक मजदूर, रिक्शा चालक,एवं कमजोर दुर्बल परिवारो को कार्यकर्ताओं के माध्यम घर घर भोजन की व्यवस्था कराई।मंडल महामंत्री अरबिन्द मिश्रा ने बताया कि मण्डल स्तर पर की गई इस व्यवस्था में मंडलअध्यक्ष राजेश राजपूत ने कहा सहायल मंडल का पूरा कार्यकर्त्ता गरीबो और असहाय लोगो की मदद करे जो भी दिक्कत हो तुरंत मुझ से संपर्क करे कोई भी भूका ना रहे राजेश राजपूत सहयोगी लोग ,युवा नेता अभी उर्फ लल्ला मिश्रा ,संकुल तिवारी ,बंटे गुर्जबरिष्ठ भाजपा नेता विजय शंकर अग्निहोत्री ने सभी क्षेत्र के लोगो से अपील की लोग मानवता दिखाए असहाय लोगो की मदद करे जो भी दिक्कत हो उसको बताये इसी क्रम में जिला उपाध्य्क्ष विकास गौर ने कहा कार्यकर्ताओ को जो भी दिक्कत हो मेरे नंबर पर संपर्क कर सकता है कोई गरीब भूखा ना रहे पार्टी की सख्त हिदायत है रविवार को क्षेत्र के असू जोगियन डेरा में गरीब असहाय परिवार के करीब 80 बच्चो को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोजन वितरण किया ,भोजन वितरण के दौरान मंडल महामंत्री अरबिन्द मिश्रा ने गांव के लोगो से कहा कि सरकार के साथ साथ अधिकारियों के आदेशों का सभी लोग पालन करे ,घर मे रहे सोशल डिस्टेंस बनाये रखे ,अगर किसी भी परिवार को कोई समस्या आती है तो वो प्रशासन के अधिकारी या किसी भी कार्यकर्ता को बताए,उनकी समस्या का तत्काल समाधान किया जायेगा ,किसी भी परिवार को भूखा सोने नही दिया जाएगा ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know