Top News

नन्हें-मुन्हें बच्चों के सम्मान से पुलिस कर्मियों के खिल उठे चेहरे*

समाज की सुरक्षा कर रहे पुलिस कर्मियों को स्वल्पाहार कराकर अपनेपन का आभास कराया नन्हें-मुन्हें बच्चों घनश्याम सिंह समाचार संपादक
औरैया:सरकार के निर्देश पर समाज को "कोरोना" महामारी से बचाने के लिए लागू किये गए "लाक डाउन" के मद्देनजर अपनी सख्त ड्यूटी निभा रहे पुलिस कर्मियों को नन्हें-मुन्हें बच्चों लगातार चाय नास्ता, ठण्डा पानी लस्सी आदि खान पान सुविधा उपलब्ध करा अपने पन आभास कराया।।
  पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देश पर औरैया के  महावीर गंज में लाक डाउन  पालन कराने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है,दिनरात अपनी जान की परवाह न करके पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर देखा तो  महावीर गंज के निवासी ज्वैलर्स व्यवसायी पवन वर्मा की बेटी ईशा ,बैष्णनी, पुत्र अर्थव ने अत्यंत सराहनीय कार्य करते हुए पुलिस कर्मियों को सम्मान सहित चाय,नाश्ता, पानी आदि उपलब्ध कराया,जिससे पुलिस कर्मियों को अपने पन का आभास हुआ,पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सम्बध्द टीम मीडिया ने बताया कि  लाक डाउन के शूरूआती दौर से ही ये बच्चे पुलिस कर्मियों का सम्मान करते चले आ रहे हैं, इन छोटे नन्हें मुन्ने बच्चों के सराहनीय मानवीय योगदान पर पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति व ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व समाजसेवियों ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं व  महिला पुलिस कर्मियों ने बच्चो को प्यार सर गले से लगाकर धन्यवाद दिया।।
फ़ोटो:पुलिस कर्मियों के साथ उपस्थित बच्चे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने