अमित चतुर्वेदी
दिबियापुर । कोरेना से बचाव पर लोकडाउन होने पर असहाय लोगो को भोजन पैकिट ,राशन वितरण लगातार जारी है । वही शुक्रवार को नगर स्थित केविन की मडिया एवं बंजारा डेरा में जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट वितरण भाजपा के औरेया विधानसभा प्रभारी औरैया अवधेश शुक्ला ने किया । उनके साथ में उपस्थित ममता ,आशू शुक्ला , रीतेश शुक्ला तथा लोक निर्माण विभाग दिबियापुर के अधिकारीगण उपस्थित रहे । उधर सवर्ण समाज सेवा संस्थान व सक्षम के पदाधिकारियों ने अछल्दा ,दिबियापुर क्षेत्र में मास्क वितरण किये वही असहाय जानवरों की सेवा करते हुए विजय वर्मा ,नवनीत गुप्ता ,जीतू राजपूत , अजय राजपूत शिवम गुप्ता आदि ने ब्रेड केला तथा खीरा और रोटी खिलाई ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know