Top News

जरूरतमंदों की मदद में आगे आए अंतरराष्ट्रीय कैंसर सर्जन - डॉ नवलकिशोर शाक्य


अखिलेश शाक्य जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय शाक्य महासभा, सपा नेता महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक/उत्तर प्रदेश न्यूज़21/औरैया

औरैया:जिस तरह "कोरोना" नामक बीमारी पूरे विश्व में अपने पैर पसार रही है,लॉक डाउन के कारण लोग घरों से बाहर नही निकल पाते हैं।लोगों को खाने पीने का व जरूरत मंदो की वस्तुएं नही मिल पा रही है वहीं लोग भुखमरी की कगार पर पहुच रहे हैं वहीं समाजसेवी भी समाज का सहयोग करने में निरन्तर आगे आ रहे हैं, इसी क्रम में  अंतरराष्ट्रीय कैंसर सर्जन डॉ नवलकिशोर शाक्य ने सराहनीय योगदान करते हुए
बिधूना विधान सभा के शंकरपुर, सरायपुख्ता, पुर्वा बड़े, हजियापुर पुर बरके पुर्वा, ढरकन,पुर्वा छनहन,असजना सहित लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों में गरीब, असहाय, मजदूरों को  खाद्य सामग्री व मास्क वितरित किए, डॉक्टर नवल किशोर शाक्य का  कहना है कि इस लाख डाउन को लेकर बिधूना विधानसभा कोई भी गरीब भूख से न तड़पे,"लक्ष्य" मोबाइल क्लीनिक लखनऊ के कैंसर सर्जन डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने अपने वाहन व निजी खर्च से "लॉक डाउन" के दौरान गरीब असहाय विकलांग विधवा मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों को एक हजार से अधिक राहत सामिग्री के पैकेट प्रति परिवार को 1 -1 पैकेट  बांटे जिसमें 5 किलो आटा , चावल , आलू , तेल , ग्लब्ज , मास्क , सैनिटाइजर आदि सामिग्री ग्रामीण क्षेत्र  में बांटे साथ ही डॉ नवल किशोर शाक्य कैंसर सर्जन ने बताया जो शेष गांव रह गए हैं वह अपने स्टाफ द्वारा गरीब परिवारों को चिन्हित कराकर और भी राशन बांटा जाएगा उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कोरोनावायरस में निर्धनों की मदद के लिए आगे आए एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करे तो वही ग्रामीण लोगो से अपील करते हुए डॉक्टर साहब में कहा कि कोरोना वायरस की लड़ाई में हम सभी लोग मास्क लगाकर रखे सावधानी बरते थोड़ी -2 देर में अपने हाथ साबुन , सेनेटाइजर , हैंडबास से साफ करते रहे जिससे देश मे फैली इस महामारी  सेवा करते देखे गए। राहुल सविता युवा सपा नेता, पिंटू यादवक्षेत्र पंचायत सदस्य, अखिलेश अखिलेश शाक्य जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय शाक्य महासभा,महेंद्र सिंह सपा नेता, लक्ष्य कैंसर हॉस्पिटल की टीम लखनऊ लखनऊ सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने