उत्तरप्रदेश न्यूज़21धर्मेंन्द्र यादव
कंचौसी:सहायल थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में जानवरों के घेरा में कूड़े की चिंगारी से आग लगने से कई मवेशी झुलस गए। जिसमें तीन भैसे और तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई। आग से हज़ारों का ग्रहस्थी का सामान व छप्पर जलकर राख हो गया। विकराल आग को कड़ी मशक़्क़त के बाद वाल्टियो से पानी डालकर ग्रामीणों ने क़ाबू पाया।
चार बजे के करीब रामशरन पुत्र ज्ञान सिंह के जानवरों के घेरा में पास पड़े कूड़े की आग से छप्पर में आग लग गई। जिससे घेरा में बंधी लाखों की क़ीमत की तीन भैसे और तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई। जब कि कई मवेशी झुलस गए। आग लगने की खबर मिलने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक़्क़त कर बाल्टियों से पानी ड़ाल कर आग किसी तरह बुझाया तब तक जानवरों की छाया के लिए रखा छप्पर जलकर राख हो चुका था और इसमें बंधे मवेशी झुलस गए। जिसमे आधा दर्जन की मौत हो गयी। सूचना पर गांव पहुंचे लेखपाल के के तिवारी ने नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि घटना की रिप्रोर्ट शासन प्रशासन को भेज जल्द ही मुआवज़ा दिलाया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know