Top News

हिलौली विकास खंड की हरदी ग्राम पंचायत निवासी मनरेगा मजदूरों ने कोटेदार राम चरण के ऊपर रुपए लेकर राशन देने का आरोप लगाया गया

ब्यूरोचीफ:- विनीत अवस्थी उत्तर प्रदेश न्यूज21
 मौरावां-  हिलौली विकास खंड की हरदी ग्राम पंचायत निवासी मनरेगा मजदूरों ने कोटेदार पर रूपया लेकर राशन देने का आरोप लगाया है। मजदूरों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र मे बताया कि ब्लाक द्वारा दी गई लिस्ट मे नाम होने के बावजूद कोटेदार ने रूपया लेकर और घटतौली कर राशन दिया है।एसडीएम ने सभी को कार्यवाही का आश्वासन  दिया था l
ग्राम पंचायत हरदी निवासी मनरेगा मजदूर शांति देवी गुरुदेई, जगदीश, सुंदरा,किशन,परसादी, प्रकाश सहित प्रधान बिंदा प्रसाद यादव ने सोमवार को एसडीएम राजेश चौरसिया को शिकायती पत्र सौपा है।जिसमे सभी ने कोटेदार रामचरन पर रूपया लेकर राशन देने का आरोप लगाया  था।शिकायत की जांच मे गए कानूनगो बचोले वर्मा व लेखपाल सुलभ शुक्ला ने भी मजदूरों की शिकायत को जायज ठहराया था मजदूरों ने कोटेदार के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग उठाई  थीl एसडीएम राजेश चौरसिया और कुछ नेता लोग  मिलकर  कोटेदार से पैसे लेकर मामला को रफा-दफा कर दिय  है l

 वहीं दूसरी ओर  भोली भाली जनता को एसडीएम ने दिया धोखा  आपको बता दें कि जब  यह जनता दुखी पीढ़ियों से  उलझ रही थी  यह देखा जाए तो  अभी भी उलझ रही है l
वही कोटेदार रामचरण भोली भाली जनता को धमका रहे हैं की किसी की औकात हो तो मेरी शिकायत करके देखो मैं आप लोगों का राशन ही काट दूंगा और जब गरीब आशाएं को खाने को नहीं मिलेगा तो वह भूख के मारे मर जाएंगे और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ऊपर से बैठकर अपील कर रहे हैं कि सभी गरीब जनमानस को खाना खिलाया जाए और उन्हें अपील किया जाए कि करौना जैसी महामारी से  सतर्क  होने का अब आगे देखते हैं कि यह कोटेदार के ऊपर सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई होती है की भोली-भाली जनता को कोटेदार  सिर्फ धमकियां ही  सुनाएंगे


 ने बताया जांच की जा रही है आरोपो की पुष्टि के बाद कोटेदार के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने