Top News

भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित नीखरा द्वारा 10 हजार स्वनिर्मित मास्क वनवाने की तैयारी*

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन उत्तर प्रदेश न्यूज21
कुठौंद जालौन :-भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित नीखरा ने 10 हजार मास्क का कपड़ा व्यक्तिगत स्तर पर खरीदकर  कार्यकर्ताओ के परिवार की महिलाओं के सहयोग से मास्क सिलवाकर प्रत्येक बूथ पर भेजने की तैयारी  कर चुके हैं।आज स्वयं मण्डल अध्यक्ष अमित नीखरा ने घर मे मास्क के कपड़े की कटिंग की ओर माता जी द्वारा सिलाई करके मास्क बनाने
शुरू कर दिए है ,आज से ही कार्यकर्ताओ को कपड़ा वितरित करके कार्यकर्ताओ के परिवार की महिलाओं के सहयोग से इस अभियान को तेज गति प्रदान की जाएगी ,सिलाई के पश्चात *हर बूथ कोरोना से दूर* ,अभियान बना कर प्रत्येक बूथ पर घर घर मास्क भिजवाने का लक्ष्य पर काम प्रारंभ किया है,इस व्यवस्था में सहयोगी टीम में श्री अभिनब दीक्षित , श्री दिलीप शिवहरे पवन शर्मा ,अमित गुप्ता,पिंटू चौहान,रामवीर गुर्जर, नितिन गुप्ता,संजय द्विवेदी,मनमोहन सिंगआदि कार्यकर्ताओ का विशेष  सहयोग है
*हर बूथ कोरोना से दूर,हर बूथ मास्क भरपूर*
         *जीतेंगे हम हारेगा कोरोना*

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने