Top News

सपा सुप्रीमों के निर्देशन में लोवा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में बांटी राहत सामग्रीलोहिया वाहिनी कार्यकर्ता अनवरत रूप से जरूरत मन्दों को राहत सामग्री वितरित करेंगे-अनुजपाल:राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य

घनश्याम सिंह  समाचार संपादक
लखनऊ: समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा 
"कोराना" बचाव के लिए लागू किये गए लॉक डाउन  के समय उत्पन्न खान-पान समस्याओं के निदान के लिए राजधानी में विभिन्न स्थानों पर राहत सामग्री वितरित की गई।। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन में लॉक डाउन के समय जरूरत मन्दों व निराश्रितों को राहत सामग्री वितरित किये जाने का सिलसिला जारी है,इसी क्रम में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य व सक्रिय युवा सपा नेता अनुज पाल ने के वी सिटी लखनऊ खरका बार्ड 2 में साथियों सहित पंहुचकर  जरूरत मन्दों को राहत सामग्री प्रदान की,इस मौके पर लोवा नेता अनुज पाल ने बताया कि सपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मा. अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में उन्होंने साथियों के सहयोग से राहत सामग्री बनाकर जरूरतमंदों में वितरित की, उन्होंने बताया कि लोवा कार्यकर्ता आगे भी राहत सामग्री वितरित करते रहेंगे,इस कार्यक्रम में 
दीपक द्विवेदी हरिओम जी. शिवजी  
विवेक , अलोक ,पवन द्विवेदी, अमित, भोला आदि
सभी का सराहनीय सहयोग रहा ।
फ़ोटो:

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने