Top News

जालौन जिले में समाज सेवक कर रहे हैं गरीबों की हर सम्भव मदद।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21 ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन।
कुठौंद जालौन 
देश मे सम्पूर्ण लॉक डाउन की स्थिति है । ऐसे में जालौन जिले के कुठौंद के समाज सेवी गरीबों की हर तरह से मदद कर रहे हैं।
 आज समाज सेवी चित्रांगन दीक्षित उर्फ लला महाराज ने अपने ग्राम  बावली में गरीबों को  राशन सामग्री वितरित की ।
लला महाराज ने अपने  ग्राम बावली कुठौंद मे लगभग पचास निर्धन महिलाओं को सूखा राशन सामग्री वितरित की ,जिससे गरीब महिलाओं की चेहरे खिल उठे ।राशन सामग्री देने के साथ इस भयंकर महामारी से बचने के लिए सरकार के आदेशों का पालन करने का आग्रह भी किया ,जिससे हमारा देश इस महामारी की जंग जीत सके ।राशन सामग्री वितरण  में लला महाराज के साथ समाजसेवी लालभान सिंह बाबा,रामबाबू दीक्षित , श्यामबाबू रजक, धर्मेंद्र गुप्ता,रविन्द्र बाबू शर्मा ,हीरो सिंह,जोनू प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने