Top News

मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर ने किया औरैया जिले का दौरा*

कोविड-19 नियंत्रण कक्ष व हाट स्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए*
घनश्याम सिंह समाचार संपादक औरैया: 
कानपुर मण्डल आयुक्त डॉ0 सुधीर महादेव बोबड़े व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर मोहित अग्रवाल ने जिले के अधिकारियों के साथ जनपद स्थित कोविड 19 नियंत्रण कक्ष और हॉट स्पॉट क्षेत्र का सघन दौरा किया।।
कानपुर मण्डल आयुक्त डॉ0 सुधीर महादेव बोबड़े व  पुलिस महानिरीक्षक  कानपुर परिक्षेत्र मोहित अग्रवाल नेजिलाधिकारी अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक   सुश्री सुनीति, मुख्य चिकित्साधिकारी  अर्चना श्रीवास्तव के साथ कोविड -19 के बढ़ते संक्रमण के द्रष्टिगत जनपद में स्थापित कोरोना कन्ट्रोल रुम औरैया का निरीक्षण कर ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।मण्डल आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने  थाना दिबियापुर के अन्तर्गत हॉट स्पाट घोषित क्षेत्र कृष्णा नगर का भ्रमण कर लोगों को घरों में सुरक्षित रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। मण्डलआयुक्त  द्वारा जिला अस्पताल औरैया में बने फीडिंग कार्यालय का निरीक्षण कर तैनात अधिकारियों को संदिग्धों के सम्पर्क में आये क्वारंटीन व्यक्तियों की जल्द फीडिंग करने हेतु निर्देशित किया गया, तत्पश्चात शेल्टर होम ईशा गार्डन जालौन चौराहा औरैया में बाहर से आये क्वारंटीन व्यक्तियों के स्वास्थ व खाद्यान के सम्बन्ध में महोदय द्वारा जानकारी कर ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगणों को क्वारंटीन व्यक्तियों के स्वास्थ की समय-समय पर जांच कराने व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया, अपर जिलाधिकारी महोदय औरैया, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी औरैया, उप जिलाधिकारी महोदय सदर, क्षेत्राधिकारी महोदय सदर व जनपद के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे,इस दौरान उच्चाधिकारियों ने क्षेत्रीय जनता से सरकारी सुविधाओं की हकीकत जानी।
कोविड19 कंट्रोल रूम ककोर मुख्यालय, 
थाना दिबियापुर के अंतर्गत रेड जॉन घोषित क्षेत्र व
 कोविड 19 फीडिंग कार्यायल औरैया का निरीक्षण करते मंडलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने