Top News

कंचौसी में भूँख से तड़प रहे परिवार को कंचौसी संघर्ष समिति ने दी खाद्य सामग्री की सहायता

संवाददाता- धर्मेन्द्र यादव/ उत्तर प्रदेश न्यूज़21 /कंचौसी/औरैया 


जहाँ एक ओर सरकार लॉक डॉउन के चलते किसी को भूँखा न रहने की बात कह रही है वहीँ कंचौसी कस्बा में नौगवां मोड़ पर पुल बाजार में किराये पर रहने वाले सोहन का परिवार किसी भी सरकारी सहायता न मिलने से भुंखो मरने की कगार पर है क्योंकि उसके पास न तो राशनकार्ड है और न ही मनरेगा का जॉब कार्ड ही है। उक्त सोहन का परिवार मूल रूप से बान ग्राम पंचायत का रहनेवाला है लेकिन परिवार के भरण पोषण के लिये रानेपुर ग्राम पंचायत के पुल बाजार में नौगवां मोड़ पर रहता है आज उसके छोटे बच्चों ने भूँख से परेशान होकर अपनी बात कस्बे के संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से कही तब
कंचौसी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों डॉ सुभाष गुप्ता, बबलू पंडित, सुधीर दुबे, कुमुद दीक्षित, अवनीश पाण्डे, शेरू राजपूत, मनीष पोरवाल ने भूँख से त्रस्त बच्चों को आटा, चावल, दाल, आलू, सब्जी मसाला आदि देकर सहायता की।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने