Top News

नगर पंचायत सभी 15 वार्डों में कर्मियों को लगाकर जरूरतमंदों के आवेदन जमा करवा रहा है -- ईओ दिबियापुर

फोटो परिचय - ईओ मोनिका उमराव से जानकारी लेते पूर्व सभासद अजय पोरवाल

दिबियापुर। नगर पंचायत क्षेत्र में बीते ढाई वर्षों में आधे लाभार्थियों के भी राशन कार्ड नहीं बन सके हैं। जबकि नगर पंचायत कार्यालय ने इन ढाई सालों में जिला पूर्ति कार्यालय औरैया को कुल 1034 पात्र लाभार्थियों  का सत्यापन कर सूचियां भेजी थी। जबकि इसके सापेक्ष बीते 21 अप्रैल तक कुल 503 लोगों के राशन कार्ड बन सके हैं। नगर क्षेत्र में स्थित सभी 15 वार्डों में कई लोग अभी भी राशन कार्ड से वंचित हैं। जिससे उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सरकारी राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश के कारागार एवं लोक प्रबंधन राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी  को इस संबंध में जनपद के कई पीड़ितों ने अपनी समस्या बताई थी।  गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में इस संबंध में हरिओम बाजपेई एवं पूर्व सभासद अजय पोरवाल ने अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव को पात्र लोगों के जल्द राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग  के संबंध में पात्र लोगों की एक सूची सौंपी। वही वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि नगर पंचायत अपने सभी 15 वार्डों में कर्मियों को लगाकर जरूरतमंदों के आवेदन जमा करवा रहा है। जिसके सत्यापन के बाद उन्हें जल्द राशन कार्ड निर्गत करा दिए जाएंगे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने